एलओसी पर आतंकियों की ट्रेनिंग, पाक आर्मी कर रहीं मदद

पाकिस्तान फिर कोई खास रणनीति बना रहा है। जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा एलओसी पर एक बार फिर पाकिस्तान की तरफ हलचल बढ़ती देखी जा रही है। मिली खुफिया जानकारी के अनुसार पाकिस्तान आतंकियों को भारतीय सीमा में घुसपैठ कराने की तैयारी में है। वहां पाकिस्तानी सेना के 50 कमांडो के ​द्वारा आतंकियों को ट्रेनिंग देने में मदद कर रहे हैं। यह पाक सेना लश्कर ए तैयबा और जैश ए मोहम्मद के आतंकियों को ट्रेनिंग दे रही है।

via
दरअसल खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार, उरी सेक्टर में हाजीपुर नाला को पार करके आतंकी भारतीय सुरक्षा बलों पर BAT के साथ एक्शन ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक पाक आर्मी उरी के जुरा वैली और जब्बार वैली में कंक्रीट के बंकर बना रही है ताकि उनकी मदद से आतंकी घुसपैठ कर सके।
इन बंकरों का इस्तेमाल घुसपैठ के दौरान भारतीय सेना की कार्रवाई से बचने के लिए किया जायेगा। इस सिलसिले में पाकिस्तान पीओके से घुसपैठ कराने और भारत की कार्रवाई से बचने के लिए जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर के सामने पीओके के कांजालवान में लोगों के आंदोलन को रोक रहा है।

Back to top button