योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी पहुंचीं सीएम आवास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए सोमवार सुबह विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी सीएम आवास पहुंचीं। सीएम ने रविवार को उनसे फोन पर बात कर ये कहा था कि वे जब चाहें उनसे मिल सकती हैयोगी आदित्यनाथ से मिलने के लिए विवेक की पत्नी कल्पना तिवारी पहुंचीं सीएम आवास

मालूम हो कि कल्पना तिवारी ने योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। साथ ही बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि वह खुद सीएम योगी से मिलेंगी और अपनी बात कहेंगी। जिसके बाद सीएम ने उन्हें फोन कर हरसंभव मदद का आश्वासन दिया था और मुलकात की बात कही थी। 

इससे पहले रविवार को कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने परिवारीजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा था कि  मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने के लिए अदालत में पैरवी करेंगे। कानून मंत्री ने परिवारीजनों से कहा कि यह ऐसी दुखद घटना है कि इसकी कभी भरपाई नहीं हो सकती है। यह हमारे लिए भी शर्मनाक है। 

पाठक ने कहा कि पुलिस कर्मियों को अपने व्यवहार में परिवर्तन ला कर सौम्य और सरल स्वभाव से काम करना होगा, क्योंकि हम जंगल राज में नहीं जी रहे हैं।  इस संबंध में मैंने प्रमुख सचिव से भी बात की है कि बड़े शहरों में ऐसे पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाए, जिन्हें मानवीय संवेदनाओं का ख्याल हो। परिवार की हर संभव मदद करूंगा।

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया सिपाहियों का सफेद झूठ 

विवेक हत्याकांड की जांच में लगी टीम को काफी अहम सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। गोमतीनगर इलाके में जहां ये घटना हुई थी, वहां आसपास एक बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया तो सिपाहियों का सफेद झूठ सामने आ गया। 
आरोपी सिपाही प्रशांत चौधरी ने बताया था कि सीएमएस स्कूल के पास गाड़ी खड़ी थी, तब उसने और संदीप ने मामला संदिग्ध समझकर विवेक और उनकी सहकर्मी सना से पूछताछ करनी चाही थी। आरोप है कि इसी बात पर विवेक ने सिपाहियों पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। लेकिन, अब आरोपियों का ये झूठ पकड़ा गया है। सीसीटीवी फुटेज में रात 1:19 बजे विवेक की एसयूवी सड़क पर जाती हुई दिख रही है।
Back to top button