फटने वाला है दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी वैज्ञानिकों ने किया दावा

दुनिया के बड़े वैज्ञानिकों का यह मानना है कि सबसे बड़ा ज्‍वालामुखी फटने वाला है। यही नहीं इसके फटने के समय का अंदाजा लगाना भी मुश्‍किल हो गया है। यही वजह है कि वैज्ञानिकों ने चेतावनी दे दी है कि यह ज्‍वालामुखी किसी भी समय फट सकता है। दरअसल जापान में शुक्रवार को भूकंप आया था जिसने आंतरिक चट्टानों को हिला दिया है। यही नहीं बीते दिनों जापान की भौगोलिक स्‍थिति में और वातावरण में काफी उथल-पुथल चल रहा है।

फटने वाला है दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखी वैज्ञानिकों ने किया दावा

अभी कुछ दिनों पहले ही यहां 233 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से टायफून आया था। लेकिन कहा जा रहा है कि अब जो प्रलय आने वाला है वो तो सबसे बड़ा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि माउंट ऐसो, जो कि जापान का सबसे बड़ा सक्रीय ज्‍वालामुखी है, वह किसी भी वक्‍त फट सकता है। दरअसल इस बात के सबूत अभी कुछ दिनों पहले ज्‍वालामुखी ने खुद दिए थे। उससे अचानक धुएं का गुबार उठा था जिससे वहां के लोग डर गए थे।
लेकिन हाल में आए भूकम्‍प के कारण यह पूरी तरह से फटने को तैयार हो गया है। वैज्ञानिक ऐमिंग-लिन का कहना है कि इस बात की पूरी उम्‍मीद है कि भूकम्‍प का असर ज्‍वालामुखी पर हुआ है और वह किसी भी समय फट सकता है।
Back to top button