इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने मचाया भयानक तांडव, मृतकों की संख्या बढ़कर 832 हुई

कुछ दिनों पूर्व एशियन गेम्स 2018 की मेजबानी कर दुनिया भर में  सुर्ख़ियों में आये खूबसूरत देश इंडोनेशिया पर  इस वक्त भूकंप और सुनामी ने भयानक तांडव मचा रखा है। इन आपदाओं की वजह से इस देश में अब तक तक़रीबन 832 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और कम से कम 540  लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए है। इंडोनेशिया में भूकंप और सुनामी ने मचाया भयानक तांडव, मृतकों की संख्या बढ़कर 832 हुई

दरअसल बीते शुक्रवार ही इंडोनेशिया में एक भयानक भूकंप आया था जिसका केंद्र इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के निचे था। इस भूकंप ने तो भयानक तबाही मचाई ही लेकिन इसने एक खतरनाक सुनामी को भी जन्म दे दिया जिसने इस देश में भूकंप से भी अधिक तबाही मचाई। इस सुनामी का सबसे ज्यादा प्रभाव इंडोनेशिया के पालू  शहर में हुआ था जहाँ सुनामी की लहरे 1.5 मीटर (पांच फुट) तक ऊंची उठी थी।  इस वजह से इस शहर में 600 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

बीते शुक्रवार की शाम आये इस भूकंप से प्रभावित इलाकों  में इंडोनेशिया की सेना और बचाव दलों का राहत अभियान अभी तक जारी है। इस अभियान से जुड़े अधिकारीयों के मुताबिक बचाव कार्य के दौरान रोज दर्जनों लोग मलबे के निचे दबे मिल रहे है। उन्होंने आशंका जताई है कि अभी भी बहुत सा मलबा उठाया जाना बाकि है जिसके निचे सैकड़ों लोग घायल या मृत अवस्था में हो सकते है।  

Back to top button