लखीमपुर खीरी में एक माँ अपने बच्चे की लाश को सीने से लगाकर, मदद की गुहार लगाती महिला

लखीमपुर खीरी- बताया जाता है की लखीमपुर खीरी में रोटी बिलखती महिला के मदद के लिए कोई खड़ा नही हुआ एक तरफ सीएम योगी के तमाम दावे तो दूसरी तरफ उन दावों को धूल चटाती एक मां की दर्द भरी चीखें. अगली बार अगर कोई नेता मंच पर खड़ा होकर सरकार की उपलब्धियां गिनाए तो यह वहां मौजूद लोगों का फर्ज बनता है कि उस नेता को इस किस्से के बारे में जरूर बताएं, जहां अस्पताल में एक मां अपने बच्चे की लाश को सीने से लगाए रोती रही, बिलखती रही.

ये भी पढ़े- रेवाड़ी में राष्ट्रपति से सम्मानित 19 साल की युवती से 12 लोगों ने मिलकर किया गैंग रेप

यूपी में बुखार से लोगों की मौत के कहर के बीच खीरी जिले से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसने लोगों का दिल दहला दिया है। यहां एक मां अपने बच्चे की लाश लेकर घंटों अस्पताल में बैठी रही, रोती रही, बिलखती रही, लेकिन हमारे सरकारी सिस्टम की संवेदनहीनता देखिये कि उसका दिल इस मां की दर्द भरी चीखों से भी नहीं पसीजा.

ईसानगर इलाके के जेठरा गांव के मोबीन और आफीजा के बेटे निसार की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा कि मोबीन की बेटी की भी तीन दिन पहले बुखार से मौत हो चुकी है। गरीबी और मुफलिसी के मारे पिता मुबीन और मां आफ़िज़ा के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि बेटे की लाश को घर तक ले जा सकते.

घंटों सरकारी गाड़ी का इंतजार करने के बाद भी जब गाड़ी नहीं मिली। तो वहां मौजूद लोगों का दिल पसीजा और मदद को हाथ आगे बढ़े। लोगों ने बेटे की लाश सीने से लगाए रो रही मां को चंदा देना शुरू किया। किसी ने 10 दिए किसी ने 100। मां आफ़िज़ा कभी हाथ में पकड़े नोटों को देखती तो कभी अपने मरे हुए बेटे का चेहरा.

The post लखीमपुर खीरी में एक माँ अपने बच्चे की लाश को सीने से लगाकर, मदद की गुहार लगाती महिला appeared first on India Junction News.

Back to top button