लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ- लखनऊ में बताया जाता है की शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी. बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य के अलावा पार्टी संगठन के सभी महामंत्री, उपाध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे.

ये भी पढ़े- PM नरेंद्र मोदी पहुचें नेपाल, आतंकवाद सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा

दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के एजेण्डे को सभी पदाधिकारियों से साझा करना व एजेण्डे का पालन कैसे हो इस पर चर्चा की जाएगी. बैठक में केंद्र से भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव भी खासतौर से उपस्थित होने के लिए आये हैं. बैठक में मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव में 73 प्लस का आंकड़ा कैसे पूरा होगा और उस पर बनने वाली रणनीति पर चर्चा होगी. इसके अलावा एससी एसटी एक्ट के लागू होने के बाद पार्टी के अंदर बढ़े विरोध स्वर को कैसे खत्म किया जाये इस पर भी चर्चा सम्भव है.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि योगी सरकार और पार्टी संगठन के कार्यों में तालमेल और समन्वय पर भी बातचीत होगी. पार्टी कार्यकर्ताओं और नाराज लोगों को सरकार में विभिन्न स्तर पर शामिल करने को लेकर चर्चा की जाएगी. इसके अलावा स्वच्छता सेवा कार्यक्रम को कैसे बूथ स्तर पर बढ़ाया जाये इसकी रणनीति पर चर्चा होगी. बैठक में अटल स्मृति कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा के अलावा पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने और संगठनात्मक अभियान चलाए जाने को लेकर भी चर्चा होगी

The post लखनऊ में भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ appeared first on India Junction News.

Back to top button