2 साल तक इन राशियों पर बरसेगा कर्मफल दाता शनि का कहर…

जैसे कि सबको पता ही होगा कि शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है। कहते हैं कि शनि देव हर किसी को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं, जिस कारण इन्हें कर्मफल दाता भी कहा जाता है। यही कारण है कि लोग इनका नाम सुनते ही डर जाते हैं। ज्योतिष के अनुसार शनि देव किसी को भी बेवजह तंग नहीं करते परंतु जिस पर भी शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती पड़ जाए तो उसका जीवन बिखर सा जाता है। कुछ ज्योतिषियों के अनुसार कुछ राशि वालों पर शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती सब पर नहीं पड़ती। आज आपको राशि अनुसार बताएंगे कि शनि की ढैय्या और साढ़ेसती चल रही हो तो कौन सा उपाय करना चाैहिए जिससे शनि के कुप्रभाव को कम किया जा सके। 2 साल तक इन राशियों पर बरसेगा कर्मफल दाता शनि का कहर...

वृश्चिक राशि
ज्योतिष के अनुसार बहुत समय से वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही थी जो अब जल्द खत्म होने वाली है। परंतु जितने समय शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या रहे उतनी देर सावधानी बरतें, कोई भी दुर्घटना हो सकती है। कहा जाता है कि इसके कारण पारिवारिक जीवन में अशांति होने से मन परेशान चल रहता है। इससे बचने के लिए सबसे सटीक उपाय यही है कि जीवन में होने वाली हर घटना पर नियंत्रित रखें। 

कन्या राशि
माना जा रहा है कि 2020 तक कन्या राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव रहेगा। इस दौरान इस राशि वालों को अपने क्रोध पर नियंत्रण करना होगा और अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। जिससे कि आपका कोई भी काम प्रभावित न हो। शनि की ढैय्या लगने से आपको जमीन-जायदाद से संबंधित समस्या हो सकती है, इसलिए इस पर ध्यान देना आवश्यक होगा।

उपाय- हनुमान जी को हर मंगलवार और शनिवार को सिंदूर अर्पित करें।

वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस राशि के लोगों पर शनि की ढैय्या का प्रभाव आपके दांपत्य जीवन पर पड़ रहा है। इससे आपके पारिवारिक जीवन में बहुत सी उथल-पुथल हो सकती है। पिता के साथ अनबन न हो, इसका ध्यान रखें। बच्चों के भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी, लेकिन समय के साथ सब ठीक होगा। 

उपाय- आप गरीबों को जूते और कपड़ों का दान करें।

धनु राशि
शनि की साढ़ेसती और ढैय्या के दौरान इस राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और मांस-मदिरा से दूर रहें। इससे आपके भाई-बहन और पत्नि को लाभ होगा। किसी भी तरह के मानसिक तनाव से अपने आप को ग्रस्त न होने दें। 

उपाय- आप हनुमान चालिसा और सुंदरकांड का पाठ करें।

मकर राशि
मकर राशि के लिए शनि की साढ़े साती कम परेशान वाली हो सकती है, हालांकि इस दौरान स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दें। बाहर खान-पान से बचें। इस दौरान आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। 

उपाय- हनुमान मंदिर जाकर दीपर जलाएं और सुंदरकांड का पाठ करें। 

Back to top button