इस्राइली PM नेतन्याहू का बड़ा खुलासा, UN में दिखाए ईरान के गुप्त परमाणु भंडार के सबूत

इस्राइल ने कहा कि इस जखीरे से साबित हो गया कि ईरानी नेताओं ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले अपना हथियार कार्यक्रम छुपा लिया था.
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर विश्व शक्तियों के साथ 2015 के समझौते के बावजूद अपनी राजधानी के समीप ‘गुप्त परमाणु भंडार’ रखने का आरोप लगाया. विश्व के शक्तिशाली देशों के साथ हुए समझौते का मकसद ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकना था.
नेतन्याहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में विश्व नेताओं के समक्ष तेहरान के समीप एक इलाके का मानचित्र दिखाते हुए गुरुवार को कहा कि ईरानी अधिकारियों ने एक गोदाम में कई टन परमाणु उपकरण तथा सामग्री रखी हुई है.
ईरान की सरकारी मीडिया ने इस घोषणा को ‘हास्यास्पद’ तथा एक ‘भ्रम’ बताया. इस्राइल ने चार महीने पहले घोषणा की थी कि उसकी खुफिया एजेंसी ने तेहरान के समीप शूरबाद में ईरान के परमाणु दस्तावेज हासिल किये हैं . इसके बाद नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय के इस बड़े मंच से इसका खुलासा किया.
इस्राइल ने कहा कि इस जखीरे से साबित हो गया कि ईरानी नेताओं ने परमाणु समझौते पर हस्ताक्षर करने से पहले अपना हथियार कार्यक्रम छुपा लिया था.

Back to top button