नहीं थम रहा बाजार में गिरावट का दौर, आज भी 218 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

सेंसेक्स बाजार में गिरावट का दौर आज भी जारी रहा, आज सेंसेक्स में 218 अंकों की गिरावट देखने को मिली, सेंसेक्स 36324 पर बंद हुआ. वहीं निफ़्टी का हाल भी खस्ता रहा निफ़्टी आज 76 अंक गिरकर 10977 पर बंद हुआ. बीएसई का सेंसेक्स करीब 4 अंकों की गिरावट के साथ 36,538.53 पर खुला. शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में उछाल देखा गया.
शियन पेंट, इन्फोसिस, टाटा मोटर्स, एसबीआई, वीप्रो और एनटीपीसी के शेयरों में आज बढ़त देखने को मिली, वहीं आईटीसी, कोल इंडिया, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल के शेयरों की कीमत में गिरावट आई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स एक समय 169 अंक की ऊंचाई तक गया, लेकिन जल्द ही ढलान पर आ गया आज सितम्बर महीने के आखिरी दिन निवेशकों ने सावधानीपूर्वक ट्रेडिंग की.
इससे पहले बुधवार को सेंसेक्स 109.79 अंक की गिरावट के साथ 36,542.27 पर तो निफ्टी 13.65 अंक टूटकर 11,053.80 पर बंद हुआ था. ब्रोकरों के अनुसार, अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने बुधवार को इसी साल में तीसरी बार नीतिगत ब्याज दरों में बढ़ोतरी करने के कारण एशिया के शेयर बाज़ारों में गिरावट देखी गई. साथ ही भारत सरकार द्वारा बुधवार को 19 वस्तुओं पर आयत शुल्क बढ़ाने से भी बाजार प्रभावित हुआ.





