एक दिन पहले हुई शादी और फिर रातो-रात हो गई 9 महीने की गर्भवती, पूरी बात सुनकर उड़ जाएगे होश

खन्ना सिविल अस्पताल में शुक्रवार की सुबह एक अजीब मामला सामना आया। एक युवक ने वीरवार की रात को शादी की और सुबह उसे यह पता चला कि उसकी पत्नी 9 महीने की गर्भवती है। यह पता चलते ही सिविल अस्पताल में ही हंगामा खड़ा हो गया और पति ने खुद के साथ धोखा होने के आरोप लगाए।

जानकारी के अनुसार खन्ना निवासी एक युवक की शादी वीरवार की रात को हुई। रात करीब 9 बजे वह लड़की को लेकर अपने घर पहुंचा। सुबह उसकी पत्नी ने तबीयत खराब होने और पेट में दर्द की शिकायत की तो युवक और उसकी मां उसे लेकर खन्ना सिविल अस्पताल पहुंचे। वे समङो कि शादी में कुछ ज्यादा खा लेने की वजह से पेट में दर्द हो रहा होगा लेकिन सिविल अस्पताल में चैकअप के बाद उनके होश ही उड़ गए।

भालू की इस हरकत से हैरान हुए लोग, सोशल मीडिया पर VIDEO हो रहा हैं खूब वायरल

अस्पताल में चैकअप करने के बाद डाक्टर ने बताया कि दुल्हन गर्भवती है और वो भी 9 माह की। यह सुनते ही बवाल हो गया। दूल्हा-दुल्हन आपस में बहसने लगे। युवक ने उसके साथ धोखा होने के आरोप लगाए। उसने कहा कि उसके भाई को जानने वालों ने यह रिश्ता कराया था और वह शादी से पहले लड़की को मिला भी नहीं। वे लड़की के परिवार वालों से बात करने को पंचायत बुलाएंगे।  

Back to top button