फ्लिपकार्ट के बिग बिलियन डे द्वारा 10 अक्टूबर को त्यौहारी मौसम की शुरुआत

टॉप मोबाइल ब्रांडों पर शानदार सौदा, टीवी और उपकरणों, इलेक्ट्रिक उपकरणों एवं ऐक्सेसरीज पर 80 तक छूट; फैशन, घरेलू सजावट, पर्सनल केयर और अन्य पर 90% तक छूट

नई दिल्ली : भारत का सबसे बड़ा इ-कॉमर्स बाजार, फ्लिपकार्ट अपने द बिग बिलियन डे (टीबीबीडी) के पाँचवें संस्करण के साथ 10 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक देश के त्यौहारी मौसम की आधिकारिक शुरुआत करेगा। ग्राहक इस अवधि में निम्नलिखित शानदार ऑफर का लाभ उठा सकते हैं: मास्टरकार्ड द्वारा संचालित इस टीबीबीडी का अंतर्निहित संदेश है – ”अब इंडिया होगा बजट से मुक्त“ जिसका अर्थ है कि खरीदार पैसों की परवाह किए बगैर विविध भुगतान साधनों का इस्तेमाल कर सकेंगे। ग्राहका अपने एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड पर विशेष ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। भुगतान के अन्य ऑफरों में प्रमुख बैंकों के डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड पर और बजाज फिनसर्व ईएमआइ कार्ड पर निःशुल्क ईएमआइ सम्मिलित है। आसान फिनांसिंग ऑप्शन, जैसे कि फ्लिपकार्ट कार्डलेस क्रेडिट से ग्राहकों को 60,000 रुपये तक का उधार और आसान किस्तों में भुगतान की सुविधा मिलती है। वहीं, फ्लिपकार्ट पे लैटर के तहत खरीदारी करने और अपनी सुविधानुसार भुगतान करने की सुविधा उपलब्ध है।

यह घोषणा करते हुए फ्लिपकार्ट के सीईओ, कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा, ”द बिग बिलियन डे भारत का सबसे अपेक्षित इवेंट बन गया है, एक ऐसा इवेंट जो भारत के त्यौहारी मौसम की शुरुआत का प्रतीक है और अनुकरणीय मानदंड बनाता है। इस वर्ष टीबीबीडी का पाँचवाँ साल है और हम इसे अभी तक का सबसे बड़ा और सबसे बढ़िया बनाने पर फोकस कर रहे हैं।“ कृष्णमूर्ति ने आगे यह भी कहा कि, ”विगत कुछ महीनों तक अपने विक्रेताओं और ब्रांडों के साथ घनिष्ठतापूर्वक काम करने के बाद हमने भारत के कोने-कोने में ग्राहकों को बेमिसाल, विविधतापूर्ण और वहनीय ऑफर देने की योजना बनाई है। इस वर्ष हम सभी भारतीयों के संतोषप्रद खरीदारी की महत्वाकांक्षाओं को और आगे बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।“

Back to top button