प्रिंट आउट के लिए नहीं थे पैसे, फिर किया कुछ ऐसा, होने लगी नौकरी की बरसात
नौकरी के लिए बायोडेटा का होना बहुत जरूरी है। हर पेशेवर शख्स के पास उसका बायोडेटा होता है। आमतौर पर लोग अपने ईमेल पर इसकी कॉपी तैयार करके रखते हैं। जब भी किसी नौकरी के लिए आवेदन करना होता है, वे उसे प्रिंट करवाकर नियोक्ता को सौंप देते हैं। मगर एक शख्स इतना गरीब है कि उसके पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वह प्रिंट निकलवा सके।
अर्जेंटीना के रहने वाले 21 वर्षीय Carlos Duarte को एक कैफे में नौकरी के लिए आवेदन देना था। प्रिंट आउट के पैसे ना होने पर उसने खुद अपने हाथों से बायोडेटा लिखा। उसे लगा कि इस काम के लिए लोग उसका मजाक उड़ाएंगे। मगर तभी कुछ ऐसा हुआ कि उस पर नौकरियों की बरसात होने लगी।
दरअसल,जब नौकरी ढूंढ़ रहे शख्स की महिला दोस्त Eugenia Lopez ने हाथ से लिखा बायोडेटा देखा तो फौरन उसे फेसबुक पर साझा कर दिया। वह देख रकर सबसे ज्यादा प्रभावित हुईं कि उनके दोस्त ने दो अलग रंग के कलम से पूरा बायोडेटा लिखा। यहीं, पूरा पन्ना बिलकुल साफ-सुथरा था। महिला के पोस्ट को 19 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं उसे कम से कम 10 हजार बार साझा किया जा चुका है।
फेसबुक पोस्ट इतना वायरल हुआ कि मीडिया में भी Carlos Duarte की खबरें चलाई गईं। उनकी लोकप्रियता देखते हुए कई कैफे और रेस्त्रां से उन्हें नौकरी के ऑफर मिले। इस बात के लिए वह अपनी दोस्त के शुक्रगुजार हैं।
यह पूरी घटना उन लोगों के लिए संदेश है जो इंटरनेट को बुरी चीज मानते हैं। अगर हम सोशल मीडिया की ताकत पहचान लें और सही तरीके से इसका इस्तेमाल करें तो सारे बिगड़े काम बन सकते हैं। है ना!





