1300 सालों से इन लोगों ने जमीन पर नहीं रखा कदम, ऐसी करते अपना जीवन व्यतीत
दुनिया में लोग विभिन्न स्थलों पर रहते हैं, कुछ गांव में रहते हैं तो कुछ शहर में। कुछ पहाड़ पर रहते हैं तो कुछ नदी के किनारे। लेकिन क्या आपने ऐसे लोगों के बारे में सुना है जो पानी पर रहते हैं? और वह भी एक या दो घर नहीं बल्कि पूरा का पूरा गांव। शायद आपने कभी ऐसे घर की कल्पना भी नहीं की होगी जोकि पानी के ऊपर हो। लेकिन आपको बता दें कि दुनिया में एक ऐसी बस्ती है जो की पानी के ऊपर बसी है और वो भी पूरे 7000 लोगों की। समुद्र पर तैरती हुई यह बस्ती चीन में स्थित है। ये बस्ती समुद्री मछुवारो की है जो ‘टांका’ कहलाते है। ये एक जनजाति है। 
दरअसल चीन में कई सदियों पहले टांका कम्युनिटी के लोग वहां के शासकों के उत्पीड़न से इतने नाराज हुए कि उन्होंने समुद्र पर ही रहना तय कर लिया। ऐसा कहा जाता है कि करीब 700 ईसवी से लेकर आज तक यह लोग न तो धरती पर रहने को तैयार हुए हैं और न ही आधुनिक जीवन अपनाया है।
आपको बता दें चीन के दक्षिण पूर्व क्षेत्र में करीब 7000 मछुआरों के परिवार अपने परंपरागत नावों के मकान में रह रहे हैं। ये घर समुद्र पर तैर रहे हैं। इन विचित्र घरों की एक पूरी बस्ती है। समुद्री मछुआरों की यह बस्ती फुजियान राज्य के दक्षिण पूर्व की निंगडे सिटी के पास समुद्र में तैर रही है।





