एशिया कप फाइनल में आज होगा भारत-बांग्लादेश के बीच महामुकाबला

6 बार की चैंपियन और गत विजेता टीम इंडिया के सामने मौजूदा एशिया कप फाइनल में बांग्लादेश की चुनौती होगी। उलटफेर करने में माहिर यह टीम ‘करो या मरो’ के मुकाबले में पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल में पहुंची है।एशिया कप फाइनल में आज होगा भारत-बांग्लादेश के बीच महामुकाबला

ऐसे में विजयी रथ में सवार ‘मैन इन ब्लू’ को एक भी चूक खिताब से दूर कर सकती है। पूरी दुनिया की निगाहें इस मैच में होगी। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि बिना टेलीविजन के आप कैसे इस फाइनल मैच को ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं।

फाइनल मैच कहां है?
यह मुकाबला दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
किस समय शुरू होगा मैच ?
यह मैच भारतीय समयानुसार शाम पांच बजे शुरू होगा। टॉस 4:30 बजे होगा।
किस चैनल में मैच का प्रसारण हो रहा है?
सभी मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1/1 HD, 1 हिंदी/1 HD हिंदी, 1 तमिल and select 1/1 HD पर
ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखी जा सकती है?
मैच की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार और जियो टीवी पर उपलब्ध हो रही है। साथ ही https://www.amarujala.com/ पर लाइव स्कोर और लाइव अपडेट्स देखे जा सकते हैं।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत – रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी, मनीष पांड्ेय, केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, खलील अहमद, सिद्धार्थ कौल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर।

बांग्लादेश – लिट्टन दास, सौम्य सरकार, मोमिन-उल-हक, मुश्फिकुर रहीम, मोहम्मद मिथुन, महमदुल्लाह, इमरुल कयेस, मशरफे मुर्तजा, रूबल हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, मेहदी हसन

Back to top button