जम्मू-कश्मीर: राममाधव ने कार्यकर्ताओं की टटोली नब्ज, दिया जीत का मंत्र
रियासत के तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को श्रीनगर पहुंचे राममाधव ने चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोली। उनकी परेशानियों तथा दिक्कतों को सुना और जीत का मंत्र दिया। चर्च लेन में बुलाई गई बैठक में 50 से अधिक उम्मीदवारों और पार्टी नेताओं ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार, बैठक में जानकारी दी गई कि जमीनी स्तर पर स्थिति ठीक नहीं है। कश्मीर के चुनाव प्रभारी आसिफ मसूदी ने कहा कि अभी तक उन्हें भी सुरक्षा नहीं मिली है।
बैठक में सुरक्षा के साथ-साथ उम्मीदवारों ने सरकारी स्तर पर रहने की व्यवस्था उपलब्ध न कराए जाने का मुद्दा भी उठाया। इस पर राम माधव ने कहा कि यदि किन्हीं कारणों से सरकारी व्यवस्था नहीं मिल पाती है तो वह 15 दिन के लिए किराए पर मकान ले लें। पार्टी इसका खर्च वहन कर लेगी। हालांकि, इस पर उम्मीदवारों ने कहा कि यदि मकान वालों को यह पता लग गया कि वह भाजपा प्रत्याशी हैं तो कमरा किराए पर मिल पाना मुश्किल है। बैठक में पूर्व मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद थे।
वोट प्रतिशत बढ़ाने पर जोर





