एशियन इक्विप्ड बेंच प्रेस चैंपियनशिप में राजधानी के अखिलेश ने जीता रजत पदक

लखनऊ : लखनऊ के अखिलेश गौतम ने दुबई में 19 से 24 सितंबर तक हुई एशियन इक्विप्ड बेंच प्रेस व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीता. अखिलेश का गुरूवार को लखनऊ लौटने पर सम्मान किया गया. इसी प्रतियोगिता में एक अन्य खिलाड़ी भावना बिष्ट ने भी रजत पदक जीता है. लखनऊ जिला पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव शत्रुधन लाल ,चौक स्टेडियम के उपक्रीडाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारियों ने अखिलेश को बधाई दी.

पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में हिस्सा ले रहे 25 राज्यों के खिलाड़ी

लखनऊ : क्रीडाभारती की ओर से गुरुवार को शुरू हुई राष्ट्रीय पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप का उदघाटन महापौर सयुंक्ता भाटिया और राजस्व परिषद के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने किया. इस चैंपियनशिप में देश के 25 राज्यों के कुल 1200 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है. पुरूषों के इवेंट केडी सिंह बाबू स्टेडियम में जबकि महिला खिलाड़ियों के इवेंट निरालानगर स्थित माधव सभागार में हुए. इस दौरान पावरलिफ्टिंग इंडिया के अध्यक्ष राजेश तिवारी भी मौजूद रहे.

Back to top button