वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, शास्त्री स्मृति भवन का किया लोकार्पण
सूबे के राज्यपाल राम नाईक व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को काशी पहुंचे। दोनों विशिष्टजनों ने रामनगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री स्मृति भवन एवं संग्रहालय का लोकार्पण किया।
इससे पहले लाल बहादूर शास्त्री एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में सीएम योगी ने स्थानीय नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों से बीएचयू में हुए बवाल को लेकर जानकारी ली। अधिकारियों ने सीएम योगी को बताया कि बवाल को देखते हुए बीएचयू के हॉस्टलों को खाली करा दिया गया है और फिलहाल अब मामला शांत है। इसके बाद मुख्यमंत्री व राज्यपाल पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए रामनगर के लिए रवाना हुए।
स्मृति संग्रहालय और भवन जनता को होगा सर्मिपत
राज्यपाल राम नाईक एवं सीएम योगी रामनगर स्थित पीएसी हेलीपैड पर पहुंचें। वहां से सड़क मार्ग से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पैतृक आवास पहुंचें। दोनों विशिष्टजन पैतृक आवास के मुख्य द्वार पर लगी शास्त्री जी एवं उनकी पत्नी स्व. ललिता शास्त्री की प्रतिमा का किया।
वर्ष 2011 में शुरू हुआ था स्मृति भवन का निर्माण
पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के पैतृक आवास को स्मृति भवन व संग्रहालय के रूप में विकसित करने की घोषणा जनवरी 2011 में तत्कालीन बसपा सरकार में की गई थी। उसी समय से संग्रहालय का निर्माण शुरू हुआ जो बाद में बंद हो गया। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल ने संग्रहालय बनाने में सात वर्ष लगा दिए।





