PM मोदी ने पंजाब और हिमाचल राज्यों में बारिश से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए दिया आश्वासन
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित पंजाब और हिमाचल प्रदेश को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया. लगातार बारिश के कारण अचानक बाढ़ और भूस्खलन से उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य प्रभावित हुए जिससे सोमवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई.
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से राज्य में बाढ़ के बारे में बात की.’ उन्होंने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ के कारण दोनों राज्यों में उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की तरफ से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.





