कृषि मंत्री सैनी ने कहा- राजस्थान को विरोधी ताकतों ने बना दिया हड़तालिस्थान

कोटा: राजस्थान में पिछले काफी वक्त से जारी हड़तालों के बीच बुधवार को राजस्थान लोकसेवा आयोग ने भी हड़ताल शुरू कर दी है. जिसके बाद मंगलवार को कोटा में कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने एक बड़ा बयान दिया. कृषि मंत्री ने कहा की सरकार विरोधी ताकतों ने प्रदेश को हड़तालीस्थान बना दिया है. साथ ही हड़तालि संगठनों के नियम संगत मांगे मांनने को तैयार रहने की बात कहते हुए कहा, चुनाव के बावजूद सरकार गलत मांगें नहीं मानेगी. 

प्रदेश में रोडवेज मंत्रालय कर्मचारी, आयुर्वेद चिकित्सक पंचायत राज के कार्मिक लैब टेक्नीशियन सहित कई संगठन हड़ताल पर उतारू हैं. ऐसे में कई कार्यालय में काम ठप पड़े हैं. इस हड़ताल पर प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभु लाल सैनी ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया है उनका कहना है कि सरकार विरोधी ताकतें हड़ताली कर्मचारियों को बूस्ट अप कर रहे हैं उन्हें हवा दे रहे हैं. ऐसे में प्रदेश हड़तालीस्थान बन गया है.

प्रदेश के कृषि मंत्री सैनी ने कहा है, “वसुंधरा राजे की सरकार ने कभी भी कम्युनिकेशन गैप नहीं रखा है. कोई भी संगठन जो हड़ताल कर रहे हैं, उन सबको बुला कर बातचीत करते हैं. विधि सम्मत उनकी जो भी मांगे है, उनको पूरी करने के काम भी हम करते हैं, लेकिन ऐसा लगता है चुनाव को देखकर हमारे विरोधी पूरे राज्य को हड़तालीस्थान स्थान बनाना चाहते हैं. 

Back to top button