बड़ीखबर: जम्मू कश्मीर में इन 3 जगहों पर आतंकियों से मुठभेड़ जारी, सेना ने 1 आतंकी को मर गिराया
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के तीन अलग-अलग इलाकों में गुरुवार सुबह सेे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है. श्रीनगर के नूरबाग और बडगाम के चडूरा इलाके में मुठभेड़ अभी भी जारी है. वहीं सुरक्षाबलों ने अनंतनाग के डुरू शाहाबाद में आसिफ मलिक नाम के आतंकी को मार गिराया है. श्रीनगर के नूरबाग इलाके में सुरक्षाबलों को 2-3 आतंकी छिपे होने की आशंका है. इसके लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही सुरक्षा के लिहाज से इलाके में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. मुठभेड़ के दौरान एक जवाल भी घायल हुआ है.
बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को आतंकियों कश्मीर के बडगाम, अनंतनाग के डूरू शाहाबाद और श्रीनगर के नूरबाग में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षाबलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान सुरक्षाबलों की आतंकियों के साथ डूरू शाहाबाद में मुठभेड़ शुरू हो गई. इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. इसके बाद गोलीबारी रुक गई है. सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी करके तलाशी अभियान चलाया है.
वहीं श्रीनगर के नूरबाग इलाके में भी सुरक्षाबलों को कम से कम दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली है. इस पर सुरक्षा बलों ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया है. इसी दौरान वहां भी मुठभेड़ शुरू हो गई. साथ ही किसी भी विपरीत परिस्थिति से निपटने के लिए इलाके की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं. तलाशी अभियान भी लगातार चलाया जा रहा है.
वहीं अनंतनाग के डूरू शाहाबाद इलाके में भी सुरक्षाबलों को गुरुवार को कुछ आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी. इसके बाद वहां पहुंचे सुरक्षाबलों से आतंकियों की मुठभेड़ शुरू हो गई. इसमें सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को मार गिराया है. इलाके में गोलीबारी थमने के बाद बड़े स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है.





