सेना के इशारे पर काम करती है पाकिस्तान सरकार : पूर्व PM अब्बासी
इस्लामाबाद : पाकिस्तान से पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने वहां की सरकार को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान का प्रधानमंत्री पाकिस्तानी सेना के इशारे पर काम करता है. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान की हुकूमत संविधान के अनुसार चलनी चाहिए. लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है.
वहीं पाकिस्तान की सेना ने शनिवार को कहा कि वह ‘युद्ध के लिए तैयार’ है लेकिन उसने अपने लोगों के हित में शांति के रास्ते पर चलना पसंद किया है. पाकिस्तानी सेना की यह टिप्पणी भारत के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत के बयान की प्रतिक्रिया में आई है. रावत ने कहा कि भारतीय जवानों की बर्बर हत्या का ‘बदला’ लेने के लिए ‘कड़ी कार्रवाई’ की जरूरत है. डॉन अखबार की एक खबर के मुताबिक, दुनिया टीवी को दिए एक साक्षात्कार में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता आसिफ गफूर ने कहा कि देश का आतंकवाद से लड़ने का लंबा रिकॉर्ड रहा है और ‘‘हम शांति के लिए कीमत जानते हैं.’





