तेज आवाज में बजा रहा था म्यूजिक, तो बड़े भाई ने गोद दिया चाकू

नशे में धुत एक शख्स ने कथित रूप से अपने छोटे भाई की केवल इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वह टीवी पर तेज आवाज में म्यूजिक बजा रहा था और मना करने पर भी नहीं माना। हरिद्वार में चांदपुरी काला गांव में हुई इस घटना के बाद शख्स को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया और आईपीसी की धारा 302 के अंतर्गत केस दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, 27 साल के रवि कुमार की उसके 25 साल के छोटे भाई अमित कुमार की तेज आवाज में म्यूजिक चलाने को लेकर बहस हो गई थी। खानपुर पुलिस स्टेशन के इन-चार्ज बिलमोहन बिष्ट ने कहा, ‘रवि इस बात से गुस्सा था कि भाई तेज आवाज में म्यूजिक चला रहा था और उसने आवाज कम करने को कहा और अपशब्द कहने लगा। उसके बाद दोनों के बीत बहस होने लगी और इतने में रवि किचन में गया और चाकू ले आया। उसने अमित को चाकू से गोद दिया।’

Back to top button