अगर भूलकर भी शाम के वक्त किया ये कार्य तो भगवान देते है महादंड

शास्त्रों में शाम का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि शाम को कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो महालक्ष्मी सहित सभी देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त की जा सकती है। शाम को पूजा आदि कर्म तो सभी करते हैं, लेकिन कुछ ऐसे काम भी बताए गए है जो शाम को नहीं करना चाहिए। वरना महालक्ष्मी हमारा घर छोड़ सकती हैं। लक्ष्मी कृपा के बिना दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। यहां जानिए 8 ऐसे काम जो शाम को नहीं करना चाहिए…
रोज शाम को तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने पर घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी में जल चढ़ाने के लिए सुबह का समय श्रेष्ठ रहता है। शाम के समय तुलसी में न तो जल चढ़ाना चाहिए और ना ही पत्ते तोड़ना चाहिए। शाम को तुलसी को छूना भी नहीं चाहिए।
ध्यान रखें कि शाम को झाड़ू नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने पर घर से सकारात्मक ऊर्जा बाहर निकल जाती है और घर में दरिद्रता आती है। शाम से पहले ही घर साफ कर लेना चाहिए।
आज भोलेनाथ इन 5 राशिवालों की हर इच्छा करेंगे पूरी, मिलेगी खुशियों की सौगात
+ शाम के समय किसी भी परिस्थिति में किसी स्त्री का अपमान नहीं करना चाहिए। घर के अंदर हो या बाहर स्त्रियों से हमेशा ही सही ढंग से व्यवहार करना चाहिए। स्त्रियों का अपमान करना पाप माना गया है और जो लोग ये पाप करते हैं वे कभी सुखी नहीं रह पाते हैं।