पूरे देश ने देखा लड़की की पिटाई का ये वीडियो, लेकिन उसके बाद जो हुआ वो कोई नही देख पाया

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक लड़की की एक युवक द्वारा बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आयुक्त से इस मामले में कार्रवाई करने को कहा है। राजनाथ सिंह ने ट्विट कर इसकी जानकारी दी है। 
उन्होंने लिखा हैं कि एक लड़की को एक युवक द्वारा बेरहमी से पीटे जाने का एक वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। मैंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से फाेन पर इस बारे में बात की है और इस पर उचित कारवाई करने के लिए कहा है। रिपोटरें के अनुसार यह युवक एक पुलिसकर्मी का बेटा बताया गया है और वीडियो में यह लड़की को बेहरमी से पीट रहा है जबकि लड़की उससे माफी की गुहार लगा रही है।
गोवा के CM मनोहर परिकर छोड़ सकते हैं मुख्यमंत्री पद, जानिए इसके पीछें की वजह
पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद इसकी जानकारी राजनाथ सिंह को भी मिली और उन्होंने पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक को फोन कर इस युवक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।





