गणेश चतुर्थी के मौके पर ट्राई करें यह ट्रेडिशनल आउटफिट

गणेश चतुर्थी का त्यौहार शुरू होने वाला है. यह त्योहार पूरे भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है. गणेश जी को एकदंत और विघ्नहर्ता के नाम से भी जाना जाता है. ज्यादातर महिलाएं गणेश चतुर्थी के अवसर पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं. लडकियां अक्सर यह सोचकर कंफ्यूज हो जाती हैं कि फेस्टिवल पर कौन सी ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी जाए. आज हम आपको कुछ क्लासी आउटफिट्स दिखाने जा रहे हैं जिन्हें आप गणेश चतुर्थी के मौके पर पहन सकते हैं. गणेश चतुर्थी के मौके पर ट्राई करें यह ट्रेडिशनल आउटफिट

 

1- अगर आप गणेश चतुर्थी के मौके पर ट्रेडिशनल पहनना चाहती हैं तो सोनम कपूर का पर्पल कलर का फ्लोरल हैवी एंब्रॉयडरी वर्क लहंगा कैरी करें. आप अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए लहंगे के साथ लॉन्ग चोकर स्टाइल नेकलेस और खूबसूरत इयररिंग्स भी पहन सकती हैं. 

 

2- गणेश चतुर्थी के मौके पर पहनने के लिए शमिता शेट्टी का पेल  ग्रीन सूट भी परफेक्ट है. 

3- अगर आपको सलवार सूट पहनना पसंद है तो प्राची देसाई का येलो कलर वाला यह आउटफिट कैरी करें. इसको पहन कर आप को सुंदर और स्टाइलिश लुक मिलेगा. 

 

4- आप चाहे तो गणेश चतुर्थी के अवसर पर गोल्डन कलर के ब्लाउज के साथ ब्लू कलर का लहंगा भी पहन सकते हैं. इससे आपको खूबसूरत लुक मिलेगा.

Back to top button