विदेश की शिक्षा पद्धति के अध्ययन हेतु जर्मनी रवाना हुई सीएमएस की तीन प्रधानाचार्या

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की तीन वरिष्ठ प्रधानाचार्याएं विदेश की शिक्षा पद्धति के अध्ययन हेतु आज 8-दिवसीय शैक्षिक यात्रा जर्मनी रवाना हो गई, जिसमें सी.एम.एस. की सुपीरियर प्रिन्सिपल एवं क्वालिटी अश्योरेन्स एवं इनोवेशन डिपार्टमेन्ट की हेड सुश्री सुष्मिता बासु, सी.एम.एस. गोमती नगर कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या डा. विनीता कामरान शामिल हैं। जर्मनी रवाना होने से पूर्व सी.एम.एस. शिक्षकों व कार्यकर्ताओं ने अमौसी एअरपोर्ट पर सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी भी उपस्थित थे।

मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. प्रधानाचार्या भारत-जर्मनी शैक्षिक आदान-प्रदान प्रोग्राम के अन्तर्गत जर्मनी रवाना हुई हैं। इस यात्रा के दौरान सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं को छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु नई शिक्षण पद्धतियों पर जर्मनी के शिक्षाविद्ों से चर्चा-परिचर्चा का अवसर उपलब्ध होगा, साथ ही जर्मनी के विभिन्न विद्यालयों का भ्रमण कर उनकी शिक्षा पद्धति की जानकारी प्राप्त करेंगी। इसके अलावा, जर्मनी के शिक्षाविद्ों को भी सी.एम.एस. की शिक्षा पद्धति ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर एजुकेशन’ को जानने समझने का अवसर मिलेगा। इस प्रकार सी.एम.एस. प्रधानाचार्याओं की जर्मनी की शैक्षिक यात्रा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे आधुनिक प्रयासों में एक नया आयाम जोड़ेगी।

Back to top button