आपने दुल्हन को डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन इनकी तरह नहीं!

आपने अक्सर ही दुल्हन को शादी में डांस करते देखा होगा लेकिन सोशल मीडिया में वायरल हो रही इस दुल्हन का डांस कभी नहीं देखा होगा। इस दुल्हन ने शादी में ऐसा डांस किया कि सभी हेरान रह गए है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है दिल्ली के एक वेडिंग फोटोग्राफर ने उन्होंने कैप्शन दिया है ‘आपने दुल्हन को डांस करते हुए देखा होगा, लेकिन इनकी तरह नहीं!’

ये दुल्हन अपनी शादी में चोली और जींस में डांस कर रही है। पंजाबी गाने पर भांगड़ा से लेकर बेली डंसिंग कर इस दुल्हन ने सभी को अपना फैन बना दिया है। दुल्हन शादी के जोड़े में है। मांगटीका, गजरा, जेवर और चूड़े के साथ इस दुल्हन ने जींस पहनी हुई है, साथ ही नीचे जूते भी डाले हुए हैं।

दुल्हन ऐसा मस्त-मस्त डांस करती है कि सोशल मीडिया दीवाना हो गया। इस दुल्हन ने पंजाबी सिंगर मनकीरत आलोख के गीत ‘कदर’ पर जबरदस्त डांस किया.

पूरी दुनिया में इंटरनेट पर यह तस्वीर बनी है एक पहेली, आखिर ये मर्डर है या आत्महत्या?

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को डिजाइन एक्वा स्टूडियो ने डाला है। दुल्हन राशिका एक ट्रेन्ड कथक डांसर हैं और 16 साल की उम्र से डांस सीख रही हैं। ‘अपनी शादी के दिन वो डांस कर रहीं थीं और मैं उन्हें शूट करने लगी।’ इस वीडियो अब तक लाखों लोगो ने देखा है.

Instagram पर लोग इस डांस वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ‘ये कितना अच्छा है मैं भी अपनी शादी में ऐसा डांस करना चाहती हूं.” अच्छा रिस्पॉन्स मिलने के बाद दुल्हन रशिका भी काफी खुश हैं.

https://www.instagram.com/p/BgOy5UlBcWk/?utm_source=ig_embed

Back to top button