जरुरत से ज्यादा गुड़ खाना भी दे सकता है कई बीमारियों को दावत

गुड़ को आयुर्वेद में एक फायदेमंद भोज्य पदार्थ के तौर पर पेश किया जाता है। गुड़ को फायदे तो आप सभी ने सुने होंगे। गुड़ में आयरन की काफी मात्रा होती है। ये मेटाबॉलिजन को बढ़ाता है और ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है। सर्दियों में तो गुड़ बहुत फायदेमंद रहता है क्योंकि गुड़ की तासीर गर्म होती है। लेकिन क्या आपको पता है कि इससे ज्यादा सेवन से या फिर गर्मियों में जरुरत से ज्यादा खाने से कई सारे नुकसान भी जुड़े हैं। आएये जानते हैं कि गुड़ के क्या नुकसान हो सकते हैं?जरुरत से ज्यादा गुड़ खाना भी दे सकता है कई बीमारियों को दावत

  • ज्यादा गुड़ खाने से ब्लड शुगर बढ़ने का खतरा रहता है। गुड़ को चीना से ज्यादा बेहतर माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी ज्यादा मात्रा हो जाए तो शुगर लेवल को बढ़ाकर डायबटीज के खतरे को दोगुना कर देती है। 10 ग्राम गुड़ में 9.7 ग्राम शुगर होता है। 
  • 100 ग्राम गुड़ में 385 कैलोरीज होती हैं जो वजन को बढ़ाने का काम करता है। थोड़ा सा गुड़ खाया जाए तो इसके ज्यादा नुकसान नहीं है लेकिन अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो गुड़ खाने से बचें। वजन घटाने के लिए डाइटिंग अपना रहे हैं तो गुड़ से बचें। 
  • गुड़ एक ऐसा पदार्थ है जो कई सारे प्रोसेस के बाद बनाया जाता है। गुड़ को साफ किया जाता है लेकिन हमेशा शुद्धता का ध्यान रखा जाए ऐसा जरुरी नहीं है। अगर इसे ठीक तरह से तैयार नहीं किया गया है तो ये आंतों में परजीवियों के पनपने का कारण होते हैं। ऐसा कई बार देखा गया है। ये स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। 
  • कहा जाता है कि ताजे गुड़ का सेवन करने से कई बार अपच की समस्या हो जाती है। ये डायरिया का भी कारण बनता है तो हमेशा कम मात्रा में और अच्छे से रिफाइन गुड़ा का सेवन करें। 
  • गुड़ की तासीर गर्म होने के कारण गर्मियों में नकसीर की समस्या को बढ़ाता है। गर्मियों में गुड़ा का सेवन ना करने की सलाह दी जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button