अगर बारिश के मौसम खा रहे हैं भुट्टा, तो जरुर पढ़े ये खास खबर…

बारिश का मौसम हो खाने को गरमा-गरम भुट्टा मिल जाए तो भाई क्या कहना, बस मज़ा ही आ जाएगा। इसका मौसम आते ही हम इसको खाने के लिए उत्सुक हो जाते हैं और ये अक्सर तब मिलता है जब बारिश का मौसम हो। देखा जाय तो इसे खाने का मज़ा भी बारिश के मौसम में ही आता है, बारिश में भीगते हुए भुट्टा खाने का मजा ही कुछ और होता है। अक्सर ही हम इसे और भी ज्यादा मज़ेदार बनाने के लिए भुट्टे के ऊपर नींबू और नमक लगा के और इसे चटपटा बना के खाते हैं।अगर बारिश के मौसम खा रहे हैं भुट्टा, तो जरुर पढ़े ये खास खबर...

मगर कई बार यह भी देखा गया है की कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हे ऐसा करना पसंद नहीं, लेकिन आज हम भुट्टा के बारे में कुछ ऐसी बातें बताएंगे जिसे जान के आप भी इसे खाना शुरू कर देंगे। हम आपको ये बताएंगे कि भुट्टा जितना स्वादिष्ट होता है, उसी के अनुसार कई गुन भी छिपे हैं इसमे।

भुट्टे से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • भुट्टा में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, ये कैल्शियम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाता है लेकिन इस बात का पूरा ध्यान रखना चाहिए कि भुट्टा खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना है क्योंकि इससे दांत कमजोर हो सकते हैं|
  • भुट्टा खाने से मुंह में लार बनता है| इस लार में एंजाइम और पानी की मात्रा मौजूद होती है| ये पाचन तंत्र को मजबूत कर पेट संबंधी कई रोगों को जड़ से खत्म कर देता है|
  • भुट्टा का सेवन करने से शरीर में कैंसर होने का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है|
  • भुट्टा में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट तत्व मौजूद होते हैं, इसका सेवन करके हम सालों तक जवान बने रह सकते हैं|

तो अब सोचना क्या जब इसके इतने सारे फायदे हैं तो इसे खाना तो बनता है। तो आज से ही आप भी भुट्टा खाइए और इसमे छिपे फायदे का जम के लाभ उठाइए। आखिर बारिश के मौसम का भरपूर आनंद लेने का हक तो सब को ही है। तो अब जिन्दगी को थोड़ा और चटपटा बनाइए भुट्टे के साथ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button