जब बीच सड़क पर पत्नी को दागी 11 गोलियां, लोगों के उड़ गये होश..

ब्राजील में एक पुलिस अधिकारी द्वारा पत्नी को सडक पर दौडाकर 11 बार गोली मारने का वीडियो सामने आया है। बेरलेंडिया शहर में 46 साल के इस पुलिस अधिकारी की अपनी पत्नी वेरिडिएना रॉड्रिक्स से बहस हो गई थी। बहस इतनी बढी कि उसने पत्नी पर बंदूक तान दी। 

जान बचाकर भाग रही महिला के पीठ पर गोलियां लगी जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना 20 अक्टूबर की है, लेकिन सीसीटीवी वीडियो अभी सामने आया है। पुलिस अधिकरियों के अनुसार गुस्साए पति ने बहस के दौरान पिस्टल निकाल ली और पत्नी पर गोलियों की बौछार कर दी।

राजस्थान के इस मंदिर लगी है अद्भुत रहस्यों की लाइन, इन रहस्यों को नहीं सुलझा पाया कोई

मौका पाकर पत्नी ने भागने की कोशिश की तो, आरोपी पति उसके पीछे दौड पडा। पति ने पीछा करते हुए अपनी पत्नी को 11 गोलियां मारीं। प आरोपी शख्स पत्नी की हत्या करने के बाद अपने घर गया और खुद को घर के अंदर बंद कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी को ढूंढते घर पहुंच गई और कई घंटों की मशक्कत के बाद उसने गिरफ्तार कर सकी। 

Back to top button