इन आंटी का किकी डांस हुआ वायरल, पुलिस ने दी वॉर्निंग: विडियो

किकी चैलेंज दुनिया भर में तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. कई लोग इस डांस की वजह से हादसों का शिकार हो रहे हैं. भारत में भी लोगों को इस चैलेंज से नुकसान उठाना पड़ रहा है. इसी कड़ी में गुजरात के वडोदरा से एक वीडियो सामने आया है जहां एक महिला किकी डांस करते हुए सड़क पर लोगों को परेशान कर रही है.इन आंटी का किकी डांस हुआ वायरल, पुलिस ने दी वॉर्निंग: विडियो

इस महिला का नाम रिजवाना मीर है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार में बैठे लोग पीछे से हॉर्न बजा रहे हैं लेकिन रिजवाना डांस करने में बिज़ी हैं. इतना ही नहीं हॉर्न बजाने वालों को वो डांट भी लगाती हैं.ये डांस बेहद खतरनाक और जोखिम भरा है. डांस के दौरान दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है. इस महिला का वीडियो वायरल होने के बाद गुजरात पुलिस ने बुधवार को चेतावनी जारी की है कि लोग किकी चैलेंज को स्वीकार न करे.

किकी चैलेंज से भारतीय पुलिस परेशान है. पुलिस की तरफ से सोशल मीडिया पर अभियान चलाए जा रहे हैं जहां पर लोगों को खतरनाक डांस स्टेप न करने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है. उत्तर प्रदेश पुलिस और मुंबई पुलिस ने इसको लेकर नोटिस भी जारी किया है.

क्या है किकी चैलेंज?

इस चैलेंज के तहत चलती गाड़ी से उतरकर आपको गाड़ी का दरवाजा खुला रखना होता है और फिर ड्रेक के पॉप्युलर सॉन्‍ग ‘किकी डू यू लव मी’की धुन पर चलती गाड़ी के साथ डांस करना होता है. गाड़ी के अंदर बैठा शख्स गाड़ी ड्राइव करते हुए मोबाइल से डांस का विडियो भी बनाता है. इसके बाद डांस करने वाले को चलती गाड़ी में छलांग लगाकर अंदर बैठना होता है.

कैसे शुरू हुआ ये चैलेंज?

अमेरिका के कमीडियन शॉकर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक विडियो पोस्ट किया था जिसमें वह ‘किकी डू यू लव मी’की धुन पर डांस करते हुए नजर आ रहे थे. इसके बाद ये चैलेंज वायरल हुआ और दुनिया भर में फ़ैल गया. ड्रेक के इस गाने को अब तक 8 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस चैलेंज को लेकर पहले इंग्लैंड, स्पेन, सऊदी अरब और मलेशिया जैसे देशों में भी पुलिस ने लोगों से ये चैलेंज न लेने की अपील की है. फिर भारत में सबसे पहले मुंबई पुलिस ने इस गाने पर खतरनाक डांस स्टेप्स न करने की सलाह दी.

देखें विडियो:-

https://www.facebook.com/thecomedyfactory/videos/2170363272977973/

Back to top button