बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से की सगाई, सबूत के तौर पर मिली ये तस्वीर!!

अमेरिकी मीडिया की माने तो अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और पॉप गायक निक जोनस ने दो महीने डेटिंग के बाद आखिरकार सगाई कर ली है।

वेबसाइट ‘पीपुल डॉट कॉम’ ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि दोनों ने 18 जुलाई को प्रियंका के 36वें जन्मदिन पर लंदन में सगाई की थी। एक ‘इनसाइडर’ के अनुसार, जोनस ने न्यूयॉर्क शहर के टिफनी स्टोर से सगाई की अंगूठी खरीदी थी।

सूत्र ने पीपुल डॉट कॉम को बताया, ‘‘दोनों बहुत खुश हैं।’’ जोनस से जुड़े करीबी सूत्र ने कहा कि निक बहुत, बहुत खुश है। सूत्र ने कहा, ‘‘निक के दोस्तों और परिवार ने उन्हें पहले कभी इतना खुश नहीं देखा। वह (निक) सच में प्रियंका को लेकर सीरियस हैं।’’

हेमामालिनी ने मुख्यमंत्री बनने पर दिया ये बड़ा बयान, कहा…

प्रियंका और निक जोनस ने जून में अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया था, लेकिन उन्होंने अभी तक आधिकारिक तौर पर टिप्पणी नहीं की है। इस बीच बॉलीवुड निर्देशन अली अब्बास जफर ने शुक्रवार को प्रियंका के फिल्म ‘भारत’ से बाहर होने की घोषणा की। उन्होंने प्रियंका के इस फैसले को बहुत ही खास बताया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button