VIDEO: देखिये कैसे भारतीय जवानों ने PAKISTAN में घुसकर मारा आतंकियों को

भारतीय जवानों ने PAKISTAN सीमा में घुसकर 20 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया है। इस कार्रवाई का VIDEO सामने आ गया है।भारतीय सेना ने पाकिस्तान को आईना दिखाना शुरू कर दिया है। उरी हमले के बाद से सेना ने आक्रामक रवैया अपना रखा है। पहले सेना ने कश्मीर में घुसपैठ कर रहे 10 आतंकियों को मार गिराया। और अब खबर आ रही है कि सेना ने बीती रात पाकिस्तान में घुसकर 20 आतंकियों को मार गिराया है।

खबरों में किया गया था दावा
खबरों के मुताबिक सेना के स्पेशल फोर्स ने 20 सितंबर और 21 सितंबर की मध्य रात्रि को नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) स्थित तीन आतंकी शिविरों पर हमला करके 20 संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया।
कैसे हुई कार्रवाई
भारत की दो पैरा यूनिट के 18-20 जवानों ने हेलीकॉप्टर से पीओके में प्रवेश किया और उरी हमले के बाद जवाबी कार्रवाई की। भारतीय स्पेशल फोर्स की कार्रवाई में मरने वालों की संख्या इससे कहीं ज्यादा भी हो सकती है। दावा किया गया है कि मरने वालों और घायलों की संख्या 200 तक हो सकती है।
रक्षामंत्री ने पहले ही दिया था संकेत
भारतीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने एक कार्यक्रम में कहा था कि उरी हमले का “तत्काल जवाब” दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा था, “अभी हम विस्तार में नहीं जाएंगे लेकिन कई बार तुरंत कार्रवाई करना जरूरी होता है।” हालांकि उरी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल के वरिष्ठ सहयोगियों, सैन्य अधिकारियों और खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों के संग बैठक की थी।
बता दें कि 71वीं UN MEETING में PAKISTAN के PM नवाज शरीफ ने कश्मीरी आतंकवादी बुरहान वानी को शहीद बताया था। शरीफ ने वानी को KASHMIR का “युवा नेता” भी बताया।





