शिबा का दर्द: हर रोज मेरा रेप होता है, अम्मी कहती है यही काम करो…हम मालामाल हो जाएंगे

हरियाणा। हर रोज मेरा रेप होता…मां मुझे रोजाना किसी ना किसी के साथ जबरदस्ती कमरे में बंद कर देती है। मैं कितना भी रोऊं मां का दिल नहीं पसीजता। ये कहना है पानीपत में रहने वाली शिबा का। उसने अपनी मां पर देह व्यापार करवाने का आरोप लगाया है।
शिबा का कहना है कि उसकी मां अपने एक दोस्त राजकुमार गुज्जर के साथ मिलकर उसका देह व्यापार करवाती थी। शिबा ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
शिबा ने बताया, पापा की मौत के बाद अम्मी मेरे जरिए पैसे कमाने चाहती थी। जब मैं मना करती थी वह मुझे बहुत मारती भी थीं। कहती थी अगर तुम ये काम नहीं करोगी तो हम हमेशा गरीब ही रह जाएंगे। पुलिस ने पुलिस ने पीड़िता की मां और जगमहेंद्र उर्फ जग्गा को गिरफ्तार कर लिया है।





