प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनते ही परिणीति ने कही ये बड़ी बात…

प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा बहनें हैं। दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। अक्सर दोनों साथ मौज-मस्ती करती नजर आती हैं। मगर हाल ही में एक फंक्शन के दौरान जब किसी ने परिणीति को प्रियंका चोपड़ा कह कर पुकारा तो उन्होंने ‘शट अप’ कहकर उसे चुप करा दिया।प्रियंका चोपड़ा का नाम सुनते ही परिणीति ने कही ये बड़ी बात...

दरअसल, परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर फैशन डिजाइनर जोड़ी शांतनु और निखिल के कलेक्शन की लॉन्च पर पहुंचे। दोनों ने साथ में रैंप वॉक किया। जामुनी रंग के फूलों की प्रिंट वाले काले रंग की ड्रेस में दोनों स्टाइलिश लग रहे थे। इस दैरान अर्जुन ने कई दफा एक्ट्रेस की टांग खिंचाई की।
पूरे इवेंट के दौरान अर्जुन कपूर कभी परिणीति को प्रियंका चोपड़ा कहकर चिढ़ा रहे थे। कभी उनकी ड्रेस का मजाक उड़ा रहे थे। इवेंट के दौरान उन्होंने कहा,’परी को फूल नहीं ड्रेस देना, देखो कैसे गुलदस्ता पहन कर आई है।’

यही नहीं अर्जुन कपूर सुपरहिट गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ की पैरोडी बनाकर भी परिणीति को छेड़ते दिखे। इस इवेंट के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

बता दें कि जल्द अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा फिल्म नमस्ते लंदन में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2007 में आई अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है। परिणीति और अर्जुन ने छह साल पहले साल 2012 में फिल्म ‘इश्कजादे’ से साथ में बॉलीवुड डेब्यू किया था।

देखे विडियो:-

https://www.instagram.com/p/BlgL7CQHlBz/?taken-by=glamouralertofficial

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button