सावधान..! कमजोर दिल वाले ना देखें इस चुड़ैल के अंदर जाने वाले विडियो को…

सोशल मीडिया पर कोई वीडियो एक जगह से दूसरे जगह पहुंचता है और यदि उसमें कुछ अलग हटके है तो वो एक दिन में ही वायरल हो जाता है। यही नहीं वीडियो में जो कुछ भी दिख रहा है, उसे लोग सच मान बैठते हैं, और मजे की बात ये होती है कि अलग अलग ग्रुप में ऐसे वीडियो अलग अलग जगह का बता कर भेजे जाते हैं लेकिन सच्चाई किसी को पता नहीं होती।सावधान..! कमजोर दिल वाले ना देखें इस चुड़ैल के अंदर जाने वाले विडियो को...

ऐसा ही एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे भूत का वीडियो बताया जा रहा है। भूत नहीं बल्कि ये भूतनी या चुड़ैल है जो नीचे से ऊपर चढ़ रही है, सफेद कपड़ों में है और बिना किसी सहारे के नीचे से ऊपर तेजी से पहुंच जाती है। उसके लंबे बाल है जो हवा में लहरा रहे हैं। कुछ इसी तरह का गेटअप लग रहा है जैसे किसी फिल्म या सीरियल का शूट होता है। लोग इस चुड़ैल के वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं लेकिन हैरानी इस बात की है कि वीडियो कहां का है किसी को नहीं मालूम।

कोई इसे झारखंड के धनबाद के अस्पताल का वीडियो बता कर भेज रहा है तो कोई इसे महाराष्ट्र के उल्हास नगर का सरकारी अस्पताल बता रहा है। लोग कह रहे हैं कि ये सीसीटीवी फुटेज है लेकिन सच्चाई कुछ और है। इसे किसी शख्स ने बाकायदा शूट किया है और शूट करते वक्त उसका कैमरा भी हिल रहा है। यदि आप गौर से इस वीडियो को देखेंगे तो समझ जाएंगे कि कैमरा का एंगल बदलता है और सीसीटीवी का कैमरा स्टिल होकर तस्वीर लेता है उसका कैमरा हिलता नहीं है। अभी तक इस वीडियो को लेकर तमाम दावे भले ही किए गए हों लेकिन लगता यही है कि ये वीडियो बनाया गया है और उसे शेयर करने के बाद लोग खुद ही उसके प्रचार में जुट गए हैं।

देखें विडियो:-

https://youtu.be/rwtuOrTIYVY

Back to top button