जन्मदिन 21 जुलाई 2018-19 की वार्षिक भविष्यवाणी

(हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार आनंद बख्शी साहब की आज जयंती हैं। इन्हें और आज जन्मे सभी जातकों को जन्मदिन की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं)![]()
इस वर्ष दो परस्पर विरोधी ग्रह आपके आय-व्यय स्थान के स्वामी बने हैं। यह वर्ष जुलाई और अगस्त से सितम्बर 2018 तक आपके कार्यक्षेत्र में बहुत बदलाव लाएगा। अक्टूबर से लेकर नवम्बर तक आपको बहुत व्यस्त और गंभीर होकर चलना होगा। दिसम्बर में आपके घरेलू सुख प्रबल होंगे। जनवरी 2019 में आर्थिक स्तर ऊंचा उठेगा।
फरवरी में फिर से किसी संघर्षमय स्थिति से उबरने का मौका मिलेगा। मार्च से अप्रैल में लंबा खिंचने वाला कार्य शीघ्र बन सकने का आश्चर्य पैदा करेगा। मई से जून तक नए विचार और कार्यक्रम लाभदायक होंगे। जुलाई अंत तक पूर्व में किए गए श्रेष्ठ कार्यों के सुफल का हर्ष होगा।
महिलाओं के लिए घरेलू कष्ट निवारक उत्कर्ष वर्ष है। जुलाई शुरू में विद्यार्थियों को अपने अभिभावकों अथवा वरिष्ठ संरक्षकों के कड़े रूख का सम्मान करते हुए अपनी जीवन शैली में सुधार लाना हितकर होगा।





