अविश्वास प्रस्ताव : लोकसभा में बहस जारी, शाम 6 बजे होगी वोटिंग
नई दिल्लीः पिछले चार साल में विपक्ष की ओर से नरेंद्र मोदी नीत राजग सरकार के खिलाफ पेश किए गए पहले अविश्वास प्रस्ताव पर आज लोकसभा में चर्चा शुरू हो गई है। चर्चा की शुरुआत तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के जयदेव गल्ला ने की। इससे पहले बीजू जनता दल (बीजद) के सदस्य अविश्वास प्रस्ताव का बहिष्कार करते हुए सदन से वॉकआउट कर गए। सदन में बीजद के 20 सदस्य हैं। बुधवार को लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने तेदेपा के एस केसीनेनी को अविश्वास प्रस्ताव पेश करने को कहा था।
उल्लेखनीय है कि तेदेपा आंध्र प्रदेश पुनर्गठन अधिनियम के प्रावधानों को पूर्ण रूप से लागू करने और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने की मांग को लेकर राजग गठबंधन से अलग हो गई थी। अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस कांग्रेस, राकांपा, तेदेपा आदि दलों ने दिया था। बहस के बाद वोटिंग शाम 6 बजे होगी। अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा में कौन पार्टी कितनी देर बोलेगी, इसे लेकर लोकसभा अध्यक्ष ने समय तय कर दिया है। टीडीपी को बोलने के लिए 13 मिनट का समय दिया गया है।
अपडेट्स
- कांग्रेस ने सिर्फ घोटालों का शासन दियाःभाजपा सांसद राकेश शर्मा
- देश के करोड़ों लोगों की आशा के साथ बनी है सरकारः राकेश शर्मा
- 2003 से पहले मध्य प्रदेश में सड़कों के नाम पर गड्ढे थे, बिजली के नाम पर अंधेरा था: राकेश सिंह
- 2003 के बाद बीजेपी की सरकार में मध्य प्रदेश की कृषि विकास दर भी बढ़ीः राकेश सिंह
- टीडीपी की तरफ से जयदेव गल्ला ने कहा कि चार साल में मोदी सरकार ने आंध्र प्रदेश से किया वादा पूरा नहीं किया।
- प्रस्ताव पर बहस से पहले BJD ने वॉक ऑउट कर दिया है। BJD के 20 सदस्य हैं।
- मोदी सरकार निजी हित में लगी हुई है: टीडीपी
- अविश्वास प्रस्ताव पर सदन से गैर-हाजिर रहेगी शिवसेना
- मोदी सरकार के साथ है देश का विश्वासः केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद
7 घंटे चलेगी बहस
भाजपा को इसके लिए करीब 3 घंटे, 33 मिनट का समय मिला है जबकि दूसरी पार्टियों को उनके संख्याबल के मुताबिक समय आवंटित किया गया है। कुल मिलाकर सात घंटे लोकसभा में बिना ब्रेक के चर्चा होगी। इतना ही नहीं लंच ब्रेक भी नहीं होगी।





