निक के साथ अपना पहला बर्थडे सेलिब्रेट कर प्रियंका चोपड़ा ने किया ये सब, तस्वीरे हुई वायरल!

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं, ऐसे में ये मौका इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ उनके फैंस लिए भी बेहद खास है, प्रियंका के चाहने वाले उनके लिए शुभकामनाएं भेज रहें हैं, पर देखने वाली बात तो ये है कि खुद प्रियंका अपने बर्थडे को कैसे सेलिब्रेट करती है…
क्योंकि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने रिलेशिनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं, ऐसे में सबकी नजरे इस पर टिकी हैं कि प्रियंका अपने इस जन्मदिन को निक के साथ कैसे मनाती है। वैसे इस बात का जवाब तो बीती रात को ही मिल गया जब सोशल मीडिया पर प्रियंका ने एक तस्वीर पोस्ट की।
दरअसल प्रियंका ने देर रात इंस्टाग्राम पर केक की एक फोटो शेयर की और उसके साथ कैप्शन में लिखा…’और अभी शुरू हो गया’। ऐसे में प्रियंका के इस कैप्शन से ये तो साफ हो गया है कि उनका ये जन्मदिन जिंदगी का यादगार दिन बनने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button