अभी अभी : सट्टा किंग श्याम बोहरा ने किया चौंकाने वाला खुलासा, इन खिलाड़ियों से जुड़े तार
आठ दिन की पुलिस रिमांड पर चल रहे सट्टा किंग श्याम के नेटवर्क को पुलिस जितना बड़ा सोच रही थी, वह उससे भी बड़ा निकला है। उसके रिश्ते मैच फिक्सरों से निकले हैं। 
उसके साथ केस में नामजद जयपुर निवासी चक्रेश के बारे में उसने ही बताया कि वह 2013 में आईपीएल मैच फिक्सिंग में मुंबई में गिरफ्तार हुआ था। इस केस में राजस्थान रॉयल के तीन खिलाड़ी श्रीसंत, अंकित चंदेला और अंकित चव्हाण गिरफ्तार किए गए थे।
पुलिस अब चक्रेश की तलाश कर रही है। मुंबई और दिल्ली पुलिस से भी उसका रिकार्ड हासिल करने के लिए संपर्क किया गया है। चक्रेश श्याम बोहरा के नेटवर्क में शामिल है। यह शक पहले से ही था कि श्याम बोहरा सिर्फ सट्टा नहीं कराता है, बल्कि बुकियों के रैकेट में शामिल है।
उसका बेटे का दक्षिण अफ्रीका के एक क्रिकेटर के साथ फोटो वायरल हुआ था। श्याम बोहरा भी पिछले आईपीएल में एक खिलाड़ी से मुंबई में मिला था। उसकी मुलाकात शहर के ही एक सटोरिये ने करवाई थी।





