केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, दिया बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर शरियत कोर्ट के बहाने देश को बांटने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा, ‘राहुल जी, अंबेडकर की चर्चा करते हैं, गांधी का नाम लेते हैं पर अंबेडकर और गांधी ने नहीं कहा था कि देश को फिर से बांटने के लिए देश में अलग से कोर्ट (शरीयत) की स्थापना होगी। यह सब उनकी अल्पसंख्यक बुद्धिजीवी बुद्धि से हो रहा है।’ 

देश में मुसलमानों का सबसे बड़ा संगठन अखिल भारतीय मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस्लामी कानूनों के अनुरूप मुद्दों को हल करने के लिए देश के सभी जिलों में दारुल-कजा यानी शरीयत अदालत खोलने की योजना बना रहा है। इस प्रस्ताव को 15 जुलाई को दिल्ली में हुई बैठक में चर्चा के लिए रखा गया था। हालांकि बोर्ड के फैसले का हर तरफ विरोध हो रहा है।

केंद्रीय मंत्रियों ने इस तरह की अदालतों को संविधान के विरुद्ध बताया है। वहीं मुस्लिम महिलाओं ने इस फैसले का स्वागत किया है। महिलाओं का कहना है कि इससे अदालतों का बोझ भी कम होगा और महिलाओं को शरीयत की रोशनी में जल्द से जल्द इंसाफ भी मिलेगा। वैसे यह पहली बार नहीं है जब गिरिराज सिंह ने गांधी पर निशाना साधा हो इससे पहले उन्होंने कमलनाथ द्वारा उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर को लिखे गए पत्र पर कहा कि पहले तो खुदा खोज रहे थे अब शंकर भगवान कैसे याद आ गए।

उन्होंने कहा था, ‘आज तक तो खुदा खोज रहे थे, राहुल गांधी खुदा खोज रहे हैं, कमलनाथ जी को शंकर भगवान कहां से याद आ गए? ये लोग बहरूपिया हैं। केरल जाएंगे राहुल गांधी तो बछड़े की बीफ पार्टी करेंगे और गुजरात जाएंगे तो जनेऊ धारण कर लेंगे और फिर हिंदुओं पर प्रहार भी करेंगे। यही है कांग्रेस का असली एजेंडा। भारत के अंदर भारत को बांटने और तोड़ने की साजिश की।’ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button