बुराड़ी केस: सनसनीखेज खुलासा, घर में होते थे ऐसे रहस्यमयी ‘काम’ जानकर पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन !

बीते रविवार यानि  कि 1 जुलाई की सुबह दिल्ली के बुराड़ी संतनगर इलाके से बेहद बुरी खबर सामने आयी है, खबर के अनुसार एक ही परिवार के 10 सदस्यों की लाशें घर में लटकी मिली और एक सदस्य की लाश कमरे की जमीन पर पड़ी मिली. शुरूआती जांच में ऐसा कहा जा रहा था कि शायद घर के ही किसी सदस्य ने सबको मार कर लटका दिया है, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि इन सभी लोगों ने मोक्ष की प्राप्ति के लिए खुद ही अपनी जान दी है. समय-समय पर इस घटना में कई खुलासे होते जा रहे हैं, इन्हीं खुलासों के बीच एक और खुलासा सामने आया है जिसके अनुसार इस परिवार यानि की भाटिया परिवार के घर में…

भाटिया परिवार में होते थे‘रहस्यमयी काम’

अभी-अभी जो खुलासा हुआ है वो बेहद चौंकाने वाला है, मामले की जांच में ये बात सामने आयी है कि भाटिया परिवार के घर में कुछ ‘रहस्यमयी काम’ होते थे, तो आइये अब आपको बताते हैं उन रहस्यमयी कामों के बारे में…

पड़ोसियों से इस बात की जानकारी मिली है कि भाटिया परिवार धार्मिक विचारों वाला था और रात को सोने से पहले कीर्तन जरूर करता था. पड़ोसियों का कहना है कि जबतक भाटिया परिवार कीर्तन नहीं करता था तब तक उनके घर का कोई भी सदस्य नहीं सोता था. साथ ही एक पड़ोसी ने ये भी बताया है कि भाटिया परिवार की बहू दुकान के बोर्ड पर रोजाना एक विचार जरूर लिखती थी. साथ ही इनके घर में कुछ अजीब-अजीब तरीकों के अनुष्ठान भी किए जाते थे.

दो महिलाओं के साथ ट्रेन में हत्या एवं रेप के आरोप में दो गिरफ्तार

 

बता दें कि भाटिया परिवार के घर से जांच में भी कुछ ऐसी चीजें मिली है जो तंत्र-मंत्र की ओर इशारा कर रही है. बता दें कि मरने वालों में 7 महिलाएं और 4 पुरूष थे. 10 सदस्यों की लाशें लटकी मिली थी तो वहीं एक सदस्य की लाश नीचे जमीन पर पड़ी मिली. अब ऐसा साफ होता नजर आ रहा है कि हो सकता है कि परिवार के इन सभी सदस्यों ने मोक्ष की प्राप्ति के लिए ये रास्ता चुना है.

 

खैर अब भी साफ तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता, इन 11 लोगों की मौतें कैसे हुई? किसने की? अभी तक बस कयास ही लगाए जा रहे हैं, इन मौतों की गुत्थी अभी पूरी तरह से सुलझ नहीं पायी है. जैेसे-जैसे समय बीत रहा है वैसे-वैसे ये गुत्थी और उलझती ही जा रही है, अब देखना बांकि है कि क्या सच में इस परिवार के सभी सदस्यों ने मोक्ष की प्राप्ति के लिए अपनी जान दे दी या फिर ये किसी की सोची-समझी साजिश है? फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Back to top button