13 जुलाई लगने वाले सूर्य ग्रहण में इन राशि वालों के लिए होगा बड़ा खतरा, हानि और..

साल 2018 काे दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई को होगा, जो कि 2 घंटे 25 मिनट तक रहेगा। इस दिन अमावस्‍या भी पड़ रही है। ग्रहण की शुरुआत सुबह 7.19 बजे से होगी, और मोक्ष 9.44 मिनट में होगा। आपको बता दें कि इस महीने दो ग्रहण लगने वाले हैं। सूर्य ग्रहण के बाद 27 जुलाई को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके बाद अगस्‍त में साल का तीसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। 

ग्रहणकाल का सूतक करीब 12 घंटे पूर्व लगेगा। ग्रहण के वक्त सूर्य मिथुन राशि में होंगे और इनके साथ चंद्रमा भी मौजूद होंगे। यह सूर्यग्रहण भारत में नहीं नजर आएगा इसलिए इसके सूतक का विचार भारत में नहीं होगा। यह आस्ट्रेलिया के सुदूर दक्षिणी भागों विक्टोरिया, तस्मानिया, प्रशांत एवं हिंद महासागर में नजर आएगा।

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, भारत में इसका असर नहीं होगा, लेकिन जिस नक्षत्र में ग्रहण होता है, उस राशि के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सूर्य ग्रहण आद्रा नक्षत्र, मिथुन राशि में होगा। यह राहु का नक्षत्र है, इसलिए कर्क, सिंह और मिथुन राशि वाले जातकों को सावधान रहना चाहिए। 

हाथ की ये हस्तरेखा आपको तुरंत बताएगी की आपको सरकारी नौकरी मिलेगी या नही…

सूर्यग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कर्क, सिंह व मिथुन राशि के लोग भोलेनाथ का जाप करें। गरीबों को दान करें। ग्रहण काल के समय शिव चालीसा या भोलेनाथ का जाप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button