शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिए ऐसे करें बकरी के दूध का सेवन
आपने अक्सर घर के बड़े बुर्जुगों को गाय या भेंस का दूध ही पीने पिलाने की सलाह देते सुना होगा पर क्या आप जानते हैं शारिरीक विकास के साथ पेट की समस्याओं को दूर करने के लिए गाय या भैंस से ज्यादा फायदेमंद बकरी का दूध होता है ।गलत खानपान और तनाव की वजह से लोग आए दिन पाचन की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में बकरी का दूध पीने से पेट की परेशानियों के साथ शरीर की कमजोरी से भी निजात मिलती है। 
आंतों की सूजन
हाल ही में हुई एक रिसर्च में पता चला है बकरी का दूध पीने से आंतों की सूजन कम होती है। रोजाना बकरी का एक ग्लास दूध पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।
मजबूत हड्डियां
कैल्शियम की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। बकरी का दूध पीने से कैल्शियम की कमी पूरी होती है। जिसकी वजह से आपकी हड्डियां मजबूत बनती हैं।
इम्यून सिस्टम
बकरी के दूध में सेलेनियम मिनिरल होता है जो शरीर के इम्यून सिस्टम को बढ़ाता है। शरीर को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए यह मिनिरल बहुत फायदेमंद होता है।
स्वस्थ दिल
दिल को स्वस्थ रखने में बकरी का दूध बेहद लाभदायक होता है। इस दूध को पीने से व्यक्ति के शरीर में कोलेस्ट्रोल का लेवल बैलेंस रहता है। हार्ट अटैक, स्ट्रोक्स को रोकने में भी बकरी का दूध बहुत फायदेमंद होता है। इस दूध में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होने की वजह से भी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है।
प्रोटीन
प्रोटीन शरीर के विकास और ग्रोथ के लिए आवश्यक होता है, और बकरी का दूध प्रोटीन के लिए सबसे उपयुक्त है। अगर आप चाहते हैं कि आपके बच्चे की ग्रोथ के लिए उसके शरीर को प्रोटीन सही मात्रा में मिले तो इसके लिए रोजाना उसे बकरी का दूध पिलाएं।
यौन शक्ति
सेक्सुअल पॉवर बढ़ाने में बकरी का दूध काफी फायदेमंद होता है। 5 या 7 खजूरों को ताजा बकरी के दूध में डालकर रातभर के लिए छोड़ दें। अगली सुबह उसी दूध के साथ खजूर को खाएं। ऐसा करने से आपकी यौन शक्ति में सुधार होगा।





