लड़की के दुल्हन बनने से ठीक पहले युवक ने उसके साथ कर डाला ये बड़ा कांड..

लड़की दुल्हन बनने की तैयारी कर रही थी कि युवक ने घोर ‘पाप’ कर दिया और दूल्हे-बारात के पहुंचने से पहले पुलिस घर पहुंच गई। युवती का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं घरवालों में भी हड़कंप मचा हुआ, कहीं बेटी की जिंदगी बर्बाद न हो जाए।

घटना हरियाणा की है। खोल थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम को एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर पहुंचकर फायरिंग कर दी। लड़की की दस जुलाई को शादी होने वाली है। रविवार को परिवार के सदस्य लग्न लेकर जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी आरोपी वहां पहुंचा और युवती का नाम लेकर उसके बारे में पूछा। इसके बाद हवाई फायर कर डाले। हालांकि पुलिस ने मामले में मामडिया आसमपुर निवासी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है।.
शादी का झांसा देकर नाबालिग से कई बार किया रेप
घटनाक्रम के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव में शख्स ने अपनी बेटी का रिश्ता जिला महेंद्रगढ़ में तय किया। रविवार को परिवार के सदस्यों को लग्न लेकर जाना था। इसके लिए सभी लोग सुबह से ही तैयारी में जुटे थे। दोपहर करीब चार बजे परिवार के सदस्य रवाना होने वाले थे। इससे पहले ही गांव मामडिया आसमपुर निवासी विकास कुमार बाइक पर लड़की के घर पहुंचा। उसने लड़की के बारे में परिवार के सदस्यों से पूछा तो वे उसे पकड़ने के लिए दौड़े। यह देखकर आरोपी ने रिवाल्वर निकाल कर हवा में फायर कर दिए।