इंग्लैंड में धोनी ने कुछ इस तरह सेलीब्रेट किया अपना 37वां जन्मदिन….

नई दिल्लीः महेंद्र सिंह धोनी इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। इसी वजह से उन्होंने अपना जन्मदिन इंग्लैंड में ही मनाया। इस खास अवसर पर उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी वहां पर मौजूद थी।इंग्लैंड में धोनी ने कुछ इस तरह सेलीब्रेट किया अपना 37वां जन्मदिन....

इनके अलावा वहां पर भारतीय टीम के सभी सदस्य भी धोनी का जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। धोनी के फैंस क्लब से ट्विटर पर वीडियो शेयर की गई है जिसमें धोनी केक काट रहे हैं। वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

वीडियो में एक तरफ साक्षी और जीवा बैठे हैं तो वहीं धोनी के दूसरी तरफ टीम के सदस्य ‘हेप्पी बर्थडे टू यू’ कह कर जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चाहे भारतीय टीम दूसरा टी20 मुकाबला हार गई हो लेकिन उसे भूलाकर टीम ने धोनी का जन्मदिन मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button