प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में निक की तस्वीर लगाकर किया प्यार का इजहार

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चाओं के बाजार में छाई हुई हैं। बता दें कि फिलहाल निक प्रियंका के साथ भारत आए हुए हैं। प्रियंका भी निक को अपने परिवार संग दोस्तों से मिलवा रही हैं। बता दें कि हाल ही में प्रियंका और निक को मुकेश अंबानी के बेटे की इंगेजमेंट सेरिमनी में भी साथ स्पॉट किया जा चुका हैं। जिसके बाद से दोनों को लेकर खबरें और तेज हो गई हैं।प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में निक की तस्वीर लगाकर किया प्यार का इजहार

सोशल मीडिया पर दोनों एक दुसरे के बारे में तारिफें करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। प्रियंका और निक ने ऐसे कई हिंट दे दिए है जो इनके रिलेशनशिप में होने की खबर की पुष्टि करते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल साइट इंस्टाग्राम पर स्टोरी अपडेट की हैं। इस स्टोरी की दिलचस्प बात ये है कि इसमें प्रियंका ने निक की तस्वीर साझा की हैं। जिसे साझा करते हुए प्रियंका ने लिखा Him और एक दिल वाली इमोजी के साथ इस कैप्शन को लिखा हैं।

गौरतलब है कि जब से निक और प्रियंका की एक साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई है तभी से दोनों के रिश्ते  में होने के कयास लगने शुरु हो गए थे। उसके कुछ दिनों बाद ही प्रियंका निक जोनस के साथ भारत आई। जहां उन्हें एयरपोर्ट पर हाथो में हाथ डाले तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई। इन तस्वीरों से एक बात तो साफ होती है कि प्रियंका और निक के बीच प्यार पनप रहा हैं।

आपको बताते चलें कि प्रियंका जहा 35 की है वहीं निक उनसे 10 साल छोटे 25 के हैं। दोनों में उम्र का एक बड़ा फासला हैं। लेकिन दोनों का ये रिश्ता उम्र को महज एक नंबर साबित करता हैं। खैर उम्मीद करते है कि प्रियंका और निक अपने इस रिश्ते को लेकर जल्द ही कोई आधिकारिक बयान दे जिसका बेसब्री से इंतजार सभी को हैं।

Back to top button