आज का राशिफल और पंचांग: 29 जून 2018 दिन शुक्रवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन

।।आज का पञ्चाङ्ग।।
आप सभी का मंगल हो 29 जून दिन शुक्रवार

ऋतु-वर्षा
माह-आषाढ़
पक्ष-कृष्ण
तिथि-प्रतिपदा
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय-05:13
सूर्यास्त-06:47
राहूकाल(अशुभमुहूर्त)प्रातः
10:30 से 12:00 बजे तक
दिशाशूल-पश्चिम
शुभदिशा-पूर्व
अमृतमुहूर्त-दोपहर 02:09 से 03:53तक

आज का राशिफल और पंचांग: 29 जून 2018 दिन शुक्रवार, जानिए कैसा रहेगा आज आपका दिन।।आज का राशिफल।।

मेष :-आज आप अपनी वाणीमें संयम रखे आज व्यवसाय में धन खर्च का विशेष योग बन रहा है। धन संबंधी एवं लेन-देन संबंधी सभी कार्यों में सावधानी रखने की जरूरत है। आज का दिन मध्यम फलदायी है।
राशिरत्न:-मूंगा

वृष:-आज का दिन शुभ फलदायी है। आपकी रचनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। मानसिक रूप से आज आप वैचारिक स्थिरता की अनुभूति करेंगे। आज आप लगन के साथ काम कर पाएंगे। ।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

मिथुन:-आज का दिन कुछ मामलों में कष्टदायी हो सकता है। इसलिए हर कार्य में सावधानी बरतें। परिजनों एवं संतान से अनबन हो सकती है। उग्रता एवं आवेग को अंकुश में रखें ताकि बात बिगड़े नहीं।
राशिरत्न:-पन्ना

कर्क :-आज का दिन आपके लिए बहुत लाभकारी है। आपकी आय में वृद्धि की संभावना है। किसी अन्य तरीके से भी आर्थिक लाभ होगा। मित्रों के साथ भेंट होगी। महिला मित्रों से विशेष लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा।
राशिरत्न:-मोती

सिंह:- आपके व्यवसाय हेतु आज का दिन बहुत अच्छा एवं श्रेष्ठ है।आज हर काम सफलतापूर्वक संपन्न होगा। उच्च पदाधिकारियों की आप पर कृपादृष्टि रहेगी। आज आपका प्रभुत्व चरम सीमा पर रहेगा।
राशिरत्न:-माणिक्य

कन्या:-आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सगे-संबंधियों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। महिला मित्रों से लाभ होना संभव है। धार्मिक कार्य तथा धार्मिक यात्रा में व्यस्त रहेंगे। विदेश में रहनेवाले परिजनों के समाचार से आनंद होगा।
राशिरत्न:-पन्ना

तुला:-आज नए कार्य की शुरुआत करने का दिन है। भाषा और व्यवहार पर संयम रखना आपके हित में होगा। द्वेष से दूर रहिए तथा हितशत्रुओं से सावधान रहें। आध्यात्मिक सिद्धि प्राप्त करने के लिए अच्छा समय है।
राशिरत्न:-हीरा,ओपल

वृश्चिक:- आज आपका दिन कुछ भिन्न तरीके से बीतेगा। स्वंय के लिए आप समय निकाल पाएंगे। मित्रों के साथ घूमना-फिरना, मौज-मस्ती, मनोरंजन, छोटे पर्यटन तथा भोजन और वस्त्र-परिधान इत्यादि से आप बहुत आनंदित रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
राशिरत्न:-मूंगा

धनु:- आज आपके लिए आर्थिक लाभ का दिन है। घर में शांति और आनंद का वातावरण रहेगा, जो कि आपके मन को प्रसन्न रखेगा। नौकरी करनेवाले लोगों को नौकरी से लाभ और सहकर्मीयों से सहयोग मिलेगा।
राशिरत्न:-पुखराज

मकर:- आज आपका मन चिंताग्रस्त और दुविधायुक्त रह सकता है।ऐसी मनोदशा में आप किसी भी कार्य में दृढ़ निश्चय नहीं रह पाएंगे। आज के दिन कोई भी महत्त्वपूर्ण कार्य न करें क्योंकि आज भाग्य साथ नहीं दे रहा है।
राशिरत्न:-नीलम

कुंभ:-आज आपके स्वभाव में प्रेम छलकेगा।इस कारण मानसिक रूप से व्यग्रता का अनुभव होगा। धनोपार्जन संबंधित योजना बन सकती है। माता से लाभ होने की संभावना है।
राशिरत्न:-नीलम

मीन:-आज आपका दिन शुभ फलदायी होगा, आपकी सृजनात्मक और कलात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। वैचारिक स्थिरता के कारण आपके कार्य आज अच्छी तरह से संपन्न हो पाएंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन शुभ है।
राशिरत्न:-पुखराज

।।आज के दिन का विशेष महत्व।।
1 आज वर्षाऋतु आषाढ़ माह कृष्णपक्ष प्रतिपदा तिथि दिन शुक्रवारहै।
2 आज विवाह मुहूर्त है।

।।प्रेरणा दाई चौपाई।।
अति प्रिय मोहि इहाँ के बासी। मम धामदा पुरी सुख रासी।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसीदास जी वर्णन करते है कि प्रभू श्री राम अयोध्या वासियों के भाग्य की प्रसंसा करते हुवे कहते है कि मुझे यहां के वासी अतिप्रिय और मेरी पावन पुरी सभी सुखों की खान है।

।।इति शुभम्।।

।।आचार्य स्वामी विवेकानन्द।।
।।ज्योतिर्विद व सरस् श्रीरामकथा ,श्रीमद्भागवत कथा व्यास ।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
संपर्क-9044741252

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button