अब इंसान की तरह लगातार आपसे बातें कर सकता है गूगल असिस्टेंट
जैसा कि पिछले महीने संपन्न हुए गूगल के I/O कॉन्फ्रेंस में गूगल ने गूगल असिस्टेंट को लगातार बात करते हुए दिखाया था, वहीं अब गूगल असिस्टेंट इसका अपडेट धीरे-धीरे रिलीज होने लगा है। अब आपको गूगल असिस्टेंट को सक्रिय करने के लिए हे गूगल या ओके गूगल बोलने की जरूरत नहीं है। गूगल असिस्टेंट अब आपसे किसी इंसान की तरह बातेंं कर सकता है।
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा है कि अब आप गूगल असिस्टेंट से कुछ इस तरह लगातार बातें कर सकते हैं। जैसे- हे गूगल, आज का मौसम कैसा और कल कैसा रहेगा, क्या आप मेरी शॉपिंग लिस्ट में एक रेन कोट भी लिख सकते हैं और आप मुझे कल सुबह में छाता लेकर घर से निकलने केे लिए बता देना, शुक्रिया।
गूगल असिस्टेंंट के साथ लगातार बातचीत करना चाहते हैंं तो अपने फोन का होम बटन कुछ देर दबाकर रखें या फिर ओके गूगल बोलकर असिस्टेंट को एक्टिव करें। अब आपको सबसे ऊपर एक ब्लू बटन दिखेगा, उस पर क्लिक करें और सबसे ऊपर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिलक करके मीनू या सेटिंग में जाएं।
अब आपको Preferences पर क्लिक करके Continued Conversation पर टैप करना है और ऑन कर देना है। इसके बाद आप गूगल असिस्टेंट के साथ लगातार बातें कर सकेंगे। हालांकि अभी यह सिर्फ अंग्रेजी में काम कर रहा है।





