अगर आप भी शाम को करते हैं पूजा, तो इन बातों का रखें खास ख्याल
– संध्या के बाद पूजा करते हैं तो पूजा के लिए फूल तोड़ कर न लाएं, सूर्य डूब जाने के बाद फूलों को छेड़ना अच्छा नहीं माना जाता।
– सूर्य भगवान दिन के देवता हैं। इसलिए दिन में अगर कोई विशेष पूजा कर रहे हैं तो साथ में सूर्यदेव की पूजा भी जरूर करनी चाहिए, परंतु सूर्य डूब जाने के बाद सूर्य देव की पूजा ना करें।
– संध्या होने के बाद तुलसी का पत्ता गलती से भी न तोड़ें इससे लक्ष्मी नाराज हो जाएंगी। इसलिए अगर शाम या रात में पूजा करनी है तो दिन के समय ही तुलसी पत्ता तोड़ कर रख लें।
-पूजा में पान का पता जरूर रखें क्योंकि इससे देवता प्रसन्न होते हैं।
-पूजा करने के बाद दीपक को भगवान के सामने ही रखना चाहिए। कई भी इधर-उधर नहीं रखना चाहिए।
-भगवान शिव की पूजा करते वक्त भगवान शिव को कभी भी हल्दी न चढ़ाए।
-घर के पूजा स्थल में कभी भी सुखें फूल या माला न रखें।
-कभी भी गणेश जी को तुलसी, विष्णु जी को चावल, देवी को दूर्वा, सूर्य को विल्व पत्र नहीं चढ़ाना चाहिए इससे भगवान नाराज हो जाते हैं।





